पिथौरा : ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के काठी ढाबा के सामने एनएच 53 रोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के भाई ने ट्रेलर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत में बताया गया है की निरंजन पटेल पिता चौतकुमार पटेल उम्र 40 साल निवासी चेचरापाली, बलौदाबाजार अपने मोटर सायकल CG 22 V 7445 से ट्रेक्टर का सामान लेने टप्पा जा रहा था तभी काठी ढाबा के सामने पिथौरा NH53 रोड़ पर निरंजन पटेल की मोटर को सामने से ट्रक ट्रेलर क्रमांक RJ 39 GA 4418 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे निरंजन पटेल के सिर में, दाहिने पैर एवं शरीर में गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें