बसना पुलिस के हत्थे चढ़े दो गांजा तस्कर, 10 लाख का गांजा जप्... - CG Sandesh

बसना पुलिस के हत्थे चढ़े दो गांजा तस्कर, 10 लाख का गांजा जप्त

रुपानन्द साव, बसना : बसना पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 27 मार्च को बसना पुलिस ने दो आरोपियों को 10 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

बसना पुलिस शासकीय वाहन के पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिेंग हेतु बसना टाउन जगदीशपुर रोड बसना की ओर रवाना हुये थे। जगदीशपुर रोड ओव्हरब्रीज के पास बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी बसना सिटी की ओर से एक महिन्द्रा कंपनी का वाहन स्कार्पियो क्रं0 CG 05 H 1111 आते दिखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे एवं उनका हरकत संदिग्ध लगने से संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने दोनों आरोपी परमेश्वर बरेठ पिता पतिराम बरेठ उम्र 25 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा तथा दिलीप कुमार राठौर पिता नारायण प्रसाद उम्र 32 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर को गिरफ्तार किया। उनकी गाड़ी अंदर से गांजा जैसी गंध आ रही थी जिसके संबंध में पुछताछ करने पर गाडी अंदर गांजा होना बताये। उनके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 25 किलो 100 ग्राम, 25 किलो 100 ग्राम, जुमला 50 किलो 200 ग्राम बोरी सहित कीमति 10,00,000 रूपये, महिन्द्रा कंपनी का वाहन स्कार्पियो क्रं0 CG 05 H 1111 कीमती 5,00,000 रूपये तथा दो नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि दुलार सिंह यादव प्र0आर0 ललित पटेल, प्र0आर0 माधोराम यादव, आर0 नरेश बरिहा, हरिश साहू, सूरज निराला, विरेन्द्र साहू समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।


अन्य सम्बंधित खबरें