महासमुंद : शराब के नशे में पत्नी के साथ की मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब के नशे में पत्नी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के एक गांव से पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

ग्राम परसकोल निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि 26 मार्च की रात करीब 9 बजे उसका पति ऑटो चलाकर घर आया और शराब के नशे में मां बहन की गाली गलौज करने लगा। महिला ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो उसके पति ने गला पकड़ लिया और चूप चाप रहो नहीं तो जान से मार दूंगा कहा। फिर गला को छोड़कर सब्जी बनाने वाला झारा को लेकर मारपीट कर घर से निकल गया। मारपीट करने से महिला को चोटें आयी है।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने परसकोल निवासी आरोपी संजय रात्रे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें