महासमुंद : कलेक्टर जन चौपाल : ओमन कुमार के गले के इलाज के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की
महासमुंद : ओमन कुमार के गले का इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैय्या करायी गयी है। ओमन कुमार गायकवाड़ अपने चाचा के साथ आज कलेक्टर जन चौपाल में आया था। उनके चाचा ने कलेक्टर जन चौपाल में आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में एक हृदय विदारक घटना में उनके गले की श्वांसनली कटने से उनकी आवाज चली गयी। रायपुर के चिकित्सकों ने दिल्ली एम्स में इलाज कराने की सलाह दी है। उन्हें आर्थिक मदद चाहिए। दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने 6 अप्रैल 2023 का समय दिया है।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने उनके पारिवारिक स्थिति को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी मद से 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल मुहैय्या करायी गयी। आगे भी बेहतर इलाज करने का भरोसा दिया। ओमन कुमार महासमुंद के ग्राम जोबा के निवासी है। अब वे अपने इलाज के लिए तय समय पर एम्स दिल्ली जाकर अपना इलाज करा सकेंगे।