महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होने रेट्रोफिटिंग एवं सिंगल विलेज पेयजल योजना, स्टील स्ट्रक्चर योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत एक सिंगल विलेज एवं 9 स्टील स्ट्रक्चर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आमंत्रित निविदाओं में प्राप्त न्यूनतम दरों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग एवं सिंगल विलेज योजना की समय वृद्धि प्रदान किए जाने के प्रस्ताव व जल गुणवत्ता परीक्षण कार्य के किए जाने के लिए 650 नग एफटीके रिफिल किट क्रय किए जाने प्राप्त दर पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, जिला जल जीवन मिशन के प्रभारी कार्यपालन अभियंता अनिल लोन्हारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें