ACCIDENT :  इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - CG Sandesh

ACCIDENT : इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

भिलाई। पिता को रायपुर एम्स लेकर जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक में अपने पिता के साथ था वो जैसे ही कैंप 2 से डबरापारा चौक के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। खुर्सीपार पुलिस अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक अनुज पोद्दार इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। मंगलवार की सुबह 7 बजे वो अपने पिता रविंद्र पोद्दार के साथ बाइक से रायपुर एम्स जा रहा था। बाइक को रविंद्र पोद्दार चला रहे थे। जैसे ही वे डबरा पारा चौक के पास पहुंचे, निर्माणाधीन ब्रिज के चलते हुए गड्ढे में बाइक स्लिप कर गई। इससे रविंद्र सड़क के दूसरी तरफ गिर गए। वहीं अनुज सड़क की तरफ जा गिरा।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा भिलाई से रायपुर की तरफ ही जा रहा था। उसने अनुज के ऊपर गाड़ी चला दी। हाईवा का पहिया अनुज के सिर के ऊपर से गुजर गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें