महासमुंद : बेरोजगारी भत्ता योजना के कार्य हेतु जिला स्तरीय स... - CG Sandesh

महासमुंद : बेरोजगारी भत्ता योजना के कार्य हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

छत्तीसगढ़ शासन बेरोजगारी भत्ता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, पत्रों के सत्यापन के आवश्यक व्यवस्था, पर्यवेक्षक एवं मॉनिटरिंग के कार्य हेतु शासन स्तर पर 9 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर, उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे।

समिति सदस्य नगरीय निकाय के आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप संचालक रोजगार/जिला रोजगार अधिकारी, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महाप्रबंधक उजिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्राचार्य/सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें