खबर सुन फैंस हुए मायूस , IPL शुरू होने से पहले ही CSK को बड़ा... - CG Sandesh

खबर सुन फैंस हुए मायूस , IPL शुरू होने से पहले ही CSK को बड़ा झटका

आईपीएल का उद्घाटन 31 मार्च को होने जा रहा है और पहला मुकाबला नरेंद मोदी स्टेडियम में सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। लेकिन इस बीच सीएसके के लिए एक बुरी खबर है और वो ये की टीम का स्टार प्लेयर पहले ही मैच के लिए फिट नहीं है। ऐसे में सीएसके के फैंस मायूसी में डूब गए है।

 


जी हां ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लेकर ये खबर है। स्टोक्स को 16.25 करोड में रुपए में खरीदा गया था लेकिन आईपीएल-2023 के शुरुआती मैचों में वो केवल बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आएंगे। दरअसल, स्टोक्स के बाएं घुटने में चोट है जिसे मैनेज करने के लिए कोर्टिसोन इंजेक्शन लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार अब इस चोट के गंभीर ना होने देने के लिए शुरुआती मैचों में स्टोक्स गेंदबाजी नहीं करेंगे। इससे सीएसके फैंस निराश हैं। ऐसे में अगर वह केवल बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो टीम के लिए बड़ा झटका है। स्टोक्स को टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें