बसना : लाखों के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
रुपानंद साव, बसना : बसना पुलिस ने कार में गांजे कि तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 28 मार्च को पलसापाली बैरियर के पास कार वाहन क्रमांक CG 04 HB 2851 आया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे एवं उनका हरकत संदिग्ध प्रतीत होने से संदेह होने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया.
पुलिस ने राजेश लोधी पिता गैंदालाल लोधी उम्र 34 साल साकिन झामर पोस्ट नरसिंगपुर थाना ठैमी जिला नरसिंगपुर म0प्र0 तथा नरेन्द्र ओझा पिता विरेन्द्र ओझा उम्र 30 साल साकिन नयागांव थाना वामरकला पोस्ट बिजरावन जिला शिवपुरी म0प्र0 को गिरफ्तार किया है. उनकी गाडी अंदर से गांजा जैसी गंध आ रही थी. पुलिस ने कार के पीछे डिक्की से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 25 किलो 100 ग्राम बोरी सहित कीमती 2,50,000 रूपये, कार क्रमांक CG 04 HB 2851 कीमती 1,00,000/- रूपये, दो नग मोबाईल टच स्क्रीन कीमती 10000/- रूपये,, नगदी रकम 1200/- रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
अपराध क्रमांक 171/23 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि रनसाय मिरी, आरक्षक नरेन्द्र प्रधान, आशीष नाग, उमेश साहू, विरेन्द्र साहू समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।