बसना : अवैध शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार

रुपानंद साव, बसना : 28 मार्च को मोटरसायकल से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम तोषगांव की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब परिवहन करते आ रहे हैं.

सुचना के बाद पुलिस ग्राम मनकी नाला के पास पहुंचकर नाकाबंदी करते खडे थे. कुछ देर बाद तोषगांव की ओर से एक मोटरसायकल में मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया के व्यक्तियों को मनकी नाला के पास रोककर पूछताछ किये.

पुलिस ने बताया कि बेल्डीहपठार निवासी मुरलीधर मिरी पिता नेहरूलाल मिरी उम्र 19 साल तथा अजय कोसरिया पिता रामानंद कोसरिया उम्र 21 साल मोटरसायकल के सामने एवं पीछे रखे 02 बैग एवं 01 प्लास्टिक थैला में महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ले जा रहे थे. उनके कब्जे से मोटरसायकल बिना नंबर एचएफ डिलक्स काले रंग का कीमती 15,000 रूपये, एक नीले रंग का बैग के अंदर 10 प्लास्टिक के झिल्ली में प्रत्येक में 05,05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 50 लीटर, 03 एक आर्मी रंग का पीठ्ठु बैग के अंदर पांच प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक में 05,05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर, 04 एक प्लास्टिक के थैला अंदर पांच प्लास्टिक झिल्ली में 05,05 लीटर कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 100 लीटर कीमती 20,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 35,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराध क्रमांक 172/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, प्र0आर0 मानसिंग साहू, आरक्षक कमल किशोर साहू, बसंत जोल्हे समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।


अन्य सम्बंधित खबरें