सरायपाली : लोहे का धारदार कत्ता लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला रंगे हाथ गिरफ्तार
सरायपाली के बैदपाली रोड ताजनगर में पुलिस ने धारदार कत्ता लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. 28 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि बैदपाली रोड ताजनगर में गिरधारी वैष्णव नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे आने-जाने वाले आम लोगों में डर व भय का वातावरण निर्मित हो गया है.
सूचना मिलने पर पुलिस बैदपाली रोड़ ताजनगर सरायपाली पहुंची, जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लेकर लोगों को डराते धमकाते धारदार लोहे कत्ता लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने वार्ड नं. 07 ताजनगर, सरायपाली निवासी आरोपी गिरधारी वैष्णव पिता रविशंकर वैष्णव (20) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी कुल लंबाई 12.6 इंच, मूठ की लंबाई 4 इंच व फलक की लंबाई 8.6 इंच, धार की चौड़ाई 2 इंच को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.