सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. 28 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की बैलबाजार झिलमिला के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

सूचना के बाद पुलिस बैलबाजार झिलमिला पहुंची तो मानस वैष्णव पिता रविशंकर वैष्णव उम्र 20 साल निवासी बैलाबाजार झिलमिला पुलिस को देखकर भागने लगा, उसे पकड़कर पूछताछ कि गयी. मानस के कब्जे से एक जूट बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुयी 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें