अब यहां खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सारे मैच! पाकिस्तान से छीन... - CG Sandesh

अब यहां खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सारे मैच! पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की मेजबानी

 एशिया कप 2023 | को लेकर बड़े दिनों से कनफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। इस बीच एक बड़ी खबर ये भी सामने आ रही है की एशिया कप 2023 का आयोजन अब पाकिस्तान में नहीं होगा। खबरों की माने तो एशिया कप 2023 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात या फिर कतर में किया जाएगा

 


वैसे अभी तक इसकों लेकर कोई भी आधिकारीक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये खबरों के अनुसार यह तय है की एशिया कप का आयोजन अब शायद ही पाकिस्तान में होगा। आपकों बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी। ऐसे में बहुत समय से यह चल रहा था की भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएं।

इस मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। बीसीसीआई इस बात पर अड़ी है कि पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं हैं। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर एशिया कप खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं आएगी तो हमारी टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें