पिथौरा : कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाप – बेटी घायल - CG Sandesh

पिथौरा : कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाप – बेटी घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मोड़, NH-53 रोड के पास कार कि ठोकर से बाइक सवार बाप – बेटी घायल हो गए. मोटर सायकल चालक अश्वनी खुंटे ने थाने में कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम छिन्दौली निवासी अश्वनी खुंटे ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ मोटर सायकल डिस्कवर क्रमांक CG 06 D 0607 में मकान मिस्त्री का काम करने के लिये पदमपुर, उडीसा जा रहा था. दोपहर लगभग 01:30 बजे ग्राम गोपालपुर मोड NH-53 रोड़ के पास पहूंचे थे. तभी गोपालपुर तरफ से आ रही सफेद रंग का क्रेटा कार क्रमांक CG 04 NS 7003 का चालक दुलीकेशन साहू द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे अश्वनी और उसकी बेटी को चोंट लगी है.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुलीकेशन साहू के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें