पिथौरा : पिकअप पलटने से कई लोग घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्... - CG Sandesh

पिथौरा : पिकअप पलटने से कई लोग घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसहीबाहरा चौंक NH-53 रोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए. लक्ष्मीपुर निवासी शोभाराम पटेल ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

शिकायत में बताया गया है की 30 मार्च को ग्राम लक्ष्मीपुर से सुबह करीबन 11 बजे बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GR 5931 में बच्चे व महिला सहित 25-30 लोग बैठकर ग्राम केशवा जा रहे थे. तभी लगभग 11:25 बजे ग्राम कसहीबाहरा चौंक NH-53 रोड़ में पिकअप वाहन का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन को पलटी कर दिया, जिससे शोभाराम पटेल तथा वाहन में सवार रविकुमार राणा, सेवा बाई पटेल, अनिल प्रधान, करण यादव, प्रेमबाई, सिरमोतिन पटेल सभी निवासी लक्ष्मीपुर एवं कु. प्रिति पटेल, कु. माही पटेल, कु. महेश्वरी पटेल निवासी मोंहदा तथा विरेंद्र पटेल निवासी लभरा कला को चोटें आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें