पिथौरा व बागबाहरा थाना क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते एवं खिल... - CG Sandesh

पिथौरा व बागबाहरा थाना क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते एवं खिलवाते 08 प्रकरण में 08 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा और बागबहरा पुलिस ने सट्टा-पट्टी खिलाने वालों पर कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को 29 मार्च को मुखबीर से सूचना मिला की महासमुन्द जिले के कई स्थानों पर सट्टा-पट्टी खेलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुये टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

टीम के द्वारा योजना बनाकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें थाना पिथौरा के नारद साहु पिता जीवरखन साहु , उम्र 39 वर्ष, निवासी टेका पिथोरा को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया आरोपी के कब्जे से 07 पन्नों में सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको पैसे का दांव लिखा एवं नगदी रकम 2580 रुपये, 01 डॉट पेन जप्त किया गया है।

इसी प्रकार थाना पिथौरा में रीतेश यादव उर्फ छोटु पिता राजकुमार यादव उम्र 23वर्ष निवासी बागड़ पारा पिथौरा को बागडपारा पिथौरा के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया जिसके कब्जे से 06 पन्ना में सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको में पैसा का दांव लिखा एवं नगदी रकम 3790 रुपये, 01 डॉट पेन जप्त किया गया।

विजय उर्फ पिंटू पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल उम्र 41वर्ष निवासी कर्मचारी कॉलोनी लहारौद पिथौरा को कर्मचारी काॅलोनी लहरौद में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया जिसके कब्जे से 02 रजिस्टर में सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको में पैसा का दांव लिखा एवं नगदी रकम 9530 रुपये, 01 डॉट पेन जप्त किया गया।

ईश्वर प्रसाद पिता धनी राम साहू उम्र 43वर्ष निवासी रावण भाटा पिथोर जिला महासमुद को रावणभाठा पारा पिथौरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया जिसके कब्जे से 02 पन्ना में सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको में पैसा का दांव लिखा एवं नगदी रकम 1850 रुपये, 01 डॉट पेन जप्त किया गया।

इसी प्रकार थााना बागबाहरा में आरोपी अमन श्रीवास्तव पिता जीतू श्रीवास्तव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 थानापारा बागबाहरा जिला महासमुंद को एनएच 353 पिथौरा रोड पान दुकान के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया जिसके कब्जे से एक पन्ने में सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको का पैसे का दांव लिखा है एवं नगदी रकम 1820 रूपये जप्त किया गया।

राकेश बघेल पिता मुकुंद बघेल उम्र 31 वर्ष निवासी गणेशपारा वार्ड नंबर 4 थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को मेन रोड 353 पिथौरा चैक पान दुकान के पास 3 पन्नों में विभिन्न अंको का पैसे का दांव लिखा सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम 2110 रूपये, 01 डाॅट पेन जप्त किया गया।

राकेश साहू पिता स्वर्गीय प्रकाश साहू उम्र 34 वर्ष निवासी थाना पारा वार्ड नंबर 4 थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द को PNB के सामने बागबहारा में 5 पन्नों में विभिन्न अंको का पैसे का दांव लिखा सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1950 रूपये 01 डाॅट पेन मिला जिसे जप्त किया गया।

धर्मेंद्र ठाकुर पिता प्रीतम ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 थाना पारा बागबहरा को रोड एनएच 353 शासकीय अस्पताल के बाजू में 1 पन्नों में विभिन्न अंको का पैसे का दांव लिखा सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम 2350 रूपये, 01 नग डाॅट पेन मिला जिसे जप्त किया गया।

जिले के 02 थानों के प्रकरणों में 08 आरोपीयों के कब्जे से सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको में पैसा का दांव लिखा एवं कुल नगदी रकम 25980 रुपये नकदी व डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरुद्ध थाना पिथौरा एवं थाना बागबाहरा में अपराध/धारा 4क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी(पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू, अनु0 अधिकारी(पु) बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना प्रभारी बागबाहरा उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी,सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि. प्रकाश नंद प्रआर. मिनेश ध्रुव, आर. शुभम पाण्डेय, मुकेश चन्द्रकार, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, विजय जांगडे, सौरभ तोमर, अभिषेक राजपूत, देव कोसरिया, संतोष सांवरा, दिनेश साहू, विरेन्द्र नेताम एवं थानों के टीम द्वारा किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें