सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 30 मार्च को मुखबिर कि सूचना पर ग्राम तिलाईपाली में 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

30 मार्च को मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम तिलाईपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहको का इंतजार कर रहा है. सूचना पर पुलिस ग्राम तिलाईपाली आरोपी के घर के सामने पहुंची, जहाँ गणपति चौहान पिता शिवचरण चौहान उम्र 32 वर्ष हाथ में पकड़े थैले के अंदर 20 लीटर महुआ शराब रखा था.

पुलिस ने आरोपी गणपति चौहान के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर सफेद झिल्ली में भरा 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें