बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पालक-शिक्षक... - CG Sandesh

बसना : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

31 मार्च को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना में के के पुरोहित प्राचार्य के निर्देशन से प्राथमिक विभाग के एच.आर. प्रधान पाठक के मार्गदर्शन से कक्षा पहली एवं दूसरी के पलकों का पालक-शिक्षक बैठक रखा गया था जिसमें समर क्लास प्रारंभ करने एवं खेल के बारे में चर्चा हुई एवं पालकों द्वारा सकारात्मक विचार आए और मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने पर मुख्यमंत्री जी को पालकों ने धन्यवाद दिया तथा प्राचार्य, प्रधान पाठक प्राथमिक एवं समस्त स्टाफ को सभी पालकों ने अच्छे शिक्षण व्यवस्था संचालित करने के धन्यवाद दिए और 5 अप्रैल से समर क्लास प्रारंभ किए जायेंगे जिसमें सभी पालकों ने हर्ष व्यक्त किए।


अन्य सम्बंधित खबरें