नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच शुरू हुई बस में नक्सलियों ने लग... - CG Sandesh

नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच शुरू हुई बस में नक्सलियों ने लगाई आग, यात्री सुरक्षित

दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बीच चलने वाली यात्री बस को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 की संख्या में पहुंचे माओवादियों ने यात्री बस को रुकवाकर सारे यात्रियों को नीचे उतारा। फिर डीजल टैंक फोड़कर बस को फूंक दिया है। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह बस नारायणपुर से दंतेवाड़ा की तरफ आ रही थी। बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। दंतेवाड़ा-नारायणपुर के बीच बारसूर-पल्ली मार्ग पर घोटिया चौक के पास करीब 25 से 30 माओवादी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही बस पहुंची तो माओवादियों ने बस को रुकवाया। सारे यात्रियों को नीचे उतारा कर बस को फूंक दिया। वारदात के बाद इलाके में भारी संख्या में बैनर-पोस्टर भी चस्पा किए। साथ ही चालक को भी धमकी दी है कि इस मार्ग पर बस न चलाए।

सुरक्षाबलों के 2 कैंप के बीच वारदात

दरअसल, बारसूर-पल्ली मार्ग में स्थित मालेवाही और बोदली कैंप के बीच स्थित घोटिया चौक में नक्सलियों ने वारदात की है। घटना स्थल से दोनों कैंप नजदीक है। वारदात की खबर मिलते ही फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ की टहनी को काटकर डाल दिया है। अब जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। माओवादियों के लगाए बैनर को भी जवानों ने बरामद कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें