सरायपाली : जानवर को बचाने के चक्कर में खेत में पलटी बोलेरो वाहन
सरायपाली : ग्राम अंतर्ला मोड़ के पास जानवर को बचाने के चक्कर में बोलेरो वाहन को खेत में पलट गयी. 1 अप्रैल को थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम छिंदपाली निवासी श्रीकांत नायक ने पुलिस को बताया की 26 मार्च को ग्राम पुटका निवासी विद्याशंकर साहू के बोलेरो वाहन क्र. CG04 HB 7091 से रानीसागर शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। बोलेरो वाहन को विद्याशंकर साहू चला रहा था। श्रीकांत बगल वाली सीट में बैठा था। शादी कार्यक्रम में जल्दी पहुंचने के चक्कर में चालक अपनी वाहन को तेजी से चला रहा था.
रात करीब 9:30 बजे ग्राम अंतर्ला मोड़ के पास पहुंचे थे तभी अचानक रोड़ पर जानवर आ जाने से चालक विद्याशंकर साहू संतुलन खो बैठा और जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन को खेत में ले जाकर पलटी कर दिया। वाहन पलट जाने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया चालक व श्रीकांत को मामूली चोट आयी। उन्हें डायल 112 के माध्यम से सरायपाली अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। स्वस्थ होने पर 1 अप्रैल को वाहन चालक विद्याशंकर साहू के खिलाफ श्रीकांत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने विद्याशंकर के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.