कोमाखान : किसान के खेत से मोटर पंप चोरी - CG Sandesh

कोमाखान : किसान के खेत से मोटर पंप चोरी

कोमाखान थाना क्षेत्र के एक किसान के खेत से 3HP का मोटर पंप किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. किसान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम कुलिया निवासी किसानबालक राम सिन्हा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की दरबेकेरा जाने वाली रोड़ से लगे उसके खेत में सिंचाई के लिये एक 3HP का मोटर पंप शिवनाथ कंपनी का जिसका मॉडल नंबर 30MB6550TP तथा सिरीयल नंबर 2210S0252 है. पंप से धान की फसल की सिंचाई पास के तालाब से पानी खींचकर कर रहा था.

29 मार्च को सुबह करीब 07:00 बजे किसान अपने खेत को देखने गया तो देखा कि उसके द्वारा खेत में लगाया पंप नहीं था. पम्प को कोई अज्ञात चोर 28 मार्च के दरम्यानी रात को चोरी कर ले गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें