सरायपाली : एसडीएम की सक्रियता से नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैय... - CG Sandesh

सरायपाली : एसडीएम की सक्रियता से नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग क्लास प्रारंभ

कोचिंग के सफल संचालन हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में दस सदस्यीय निगरानी समिति गठित

सरायपाली एवं बसना विकासखंड के कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2023- 24 हेतु दस दिवसीय नि:शुल्क आवासीय कोचिंग क्लास का आयोजन 01 से 10 अप्रैल तक प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सरायपाली में किया जा रहा है। इस नि:शुल्क आवासीय कोचिंग क्लास का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार (आई.ए.एस.) के मुख्य आतिथ्य, बीईओ सरायपाली प्रकाशचन्द्र मांझी की अध्यक्षता एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र रावल की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में सरायपाली व बसना विकासखंड के सुदूर अंचलों से उत्साहित होनहार/प्रतिभावान 100 विद्यार्थी अपने सुनहरे भविष्य की कामना लेकर इस कोचिंग का लाभ लेने शामिल रहे ।

इस विशेष कोचिंग के सफल संचालन हेतु एस.डी.एम. सरायपाली की अध्यक्षता में दस सदस्यीय निगरानी समिति बनाई गई है तथा विभिन्न प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार रामलखन चौहान, संयोजक के रूप में जितेन्द्र रावल ( एबीईओ सरायपाली) एवं अजय माधवन (मंडल संयोजक,आदिम जाति कल्याण विभाग सरायपाली) को नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षण प्रभारी चक्रधर प्रसाद डडसेना एवं सुशील कुमार चौधरी, अनिल पटेल, लाल भूषण पाढ़ी, भोजन प्रभारी ऋषि प्रधान, राजेश पटेल, दुष्यन्त पटेल, तकनीकी प्रभारी धर्मेन्द्रनाथ राणा,पंजीयन प्रभारी खिरोद्र सोनी,खिरोद्र जेरी, घनश्याम दास, देवेन्द्र भोई,ओजस्वी शिक्षक श्रवण प्रधान,पंचानन साहू, इंदरलाल साहू, अर्चना भोई, ज्योति प्रधान, वीरेंद्र कुमार कर, उमाकांत साहू, केदारनाथ प्रधान, शनीराम सिदार, हेमसागर प्रधान, गिरधारी गढ़तिया, विरेंद्र प्रधान, जितेंद्र नायक आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।

इस विशिष्ट आवासीय कोचिंग क्लास को सफल बनाने हेतु प्रात: कालीन योग से लेकर रात्रि विश्राम तक समयबद्ध कार्यक्रम संपन्न कराने विकासखंड के सीएसी एवं शिक्षकों को विभिन्न दायित्व/प्रभार सौंपा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें