खल्लारी : दो बदमाशों ने रोड़ पर डरा-धमकाकर लूट ली युवक की मोट... - CG Sandesh

खल्लारी : दो बदमाशों ने रोड़ पर डरा-धमकाकर लूट ली युवक की मोटरसायकल

खल्लारी थाना क्षेत्र में NH 353 रोड़ पर दो बदमाशों ने एक युवक की मोटरसायकल लूट ली. ग्राम ओंकारबंद निवासी हेमराज चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 1 अप्रैल को वह अपने किसान सुरेन्द्र के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 K 4688 से मोबाईल चार्जर लेने भीमखोज आया था। शाम करीब 05:30 बजे भीमखोज से वापस जाते समय रोशन मैरिज पैलेश के सामने NH 353 रोड में एक बिना नंबर मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार थे जो हेमराज को भीमखोज की ओर से आते देखकर रोड़ में खड़े होकर दोनों ने हाथ मारकर रोका तो हेमराज रूका.

तभी उनमें से एक छोटे कद का लड़का हेमराज के मोटर सायकल की चाबी को निकाल लिया और दोनों बदमाशों ने धमकाते हुये कितना पैसा रखा है निकालकर दे बोला तो हेमराज डरकर मोटर सायकल को पीछे करने लगा तब दोनो ने हेमराज को धक्का मारा और गाड़ी से गिरा दिया. जिसके बाद एक अपनी मोटर सायकल से तथा दूसरा हेमराज की लूटी हुयी मोटर सायकल को लेकर ओंकारबंद की ओर भाग गये.

हेमराज की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 392-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें