बसना : होटल के सामने लोगों को शराब पिलाने वाले पर हुई कार्रव... - CG Sandesh

बसना : होटल के सामने लोगों को शराब पिलाने वाले पर हुई कार्रवाई

बसना पुलिस ने होटल के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले कि खिलाफ 1 अप्रैल को कार्रवाई की है. 

बसना पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी तभी मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम भठोरी चौक का मनोज यादव नामक व्यक्ति अपने होटल के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस मुखबीर के बताये स्थान होटल के सामने पहुंची, जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पिने का साधन उपलब्ध कराने वाले भठोरी निवासी आरोपी मनोज कुमार यादव पिता वंशराय यादव उम्र 38 साल को पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया. आरोपी मनोज यादव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 1 अप्रैल को 4:50 बजे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें