BJP नेता जितेंद्र पाल के 5 हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे - CG Sandesh

BJP नेता जितेंद्र पाल के 5 हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर : जिले के तिल्दा नेवरा थाना छेत्र के गांव कुंदरू में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, चार सहित अन्य लोगो ने घर में घुसकर बीजेपी नेता और उसके 16 वर्षीय बेटे पर पत्थर, लाठी-डंडे, चाकू से किये कई वार जिससे बीजेपी नेता जीतेन्द्र पाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा उनके पुत्र आयुष का इलाज जारी है।



हत्या एवं जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार लिया गया है। पकड़े गए आरोपी आशु उईके, शुभम घोष उर्फ राजा, विकास घोष उर्फ सुभाष घोष, बलराम यादव उर्फ राजा एवं शिव कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग कार एवं 01 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 506बी, 458, 302, 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें