सरायपाली : 50 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 50 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ती एक ब्लैक कलर की हीरो डेस्टिनी में अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम झालपाली से सरायपाली की ओर आ रहा है. सुचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम बालसी नाला के पास घेराबंदी किए. कुछ देर बाद एक डेस्टिनी आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ की.

आरोपी हेमकुमार साहू पिता सुद्धेश्वर साहू उम्र 45 वर्ष निवासी झालपाली, सरायपाली हीरो डेस्टिनी के सामने पैरदान में रखें प्लास्टिक बोरी में महुआ शराब का होना पाया गया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 8783 को जप्त किया. आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट ले तहत कार्यवाही की गयी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें