सरायपाली : 33 मोटरसायकल के साथ 3 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 33 मोटरसायकल के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर, महासमुंद सहित आसपास के क्षेत्र में घुमघुम कर दोपहिया वाहन की चोरी की घटना को देते थे अजांम

कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो को नगद ईनाम की घोषणा
 
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को वाहन चोरी, अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु हाईवे पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो वाहनो व गांजा तस्करो पर निगाह रखी जा रही थी। इसी कड़ी में 2 अप्रैल को थाना सरायपाली एवं सायबर सेल टीम द्वारा वाहन चोरी पर बड़ी कार्यवाही किया गया है।  

थाना सरायपाली एवं सायबर सेल टीम को 2 अप्रैल कि रात्रि मुखबीर से प्रधान आरक्षक 683 डोलामणी भोई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर का ब्लु कलर की टीवीएस अपाचे कुटेला ओव्हरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घुम रहा है. सूचना पर श्रीमान थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिये मोबाईल से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाह को लेकर शासकीय वाहन स्कार्पियो को लेकर मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 28 वर्ष साकिन मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया।

उक्त वाहन के संबंध में पुछताछ किये जो गोल मोल जबाव देने लगा कड़ाई से पुछताछ करने पर वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया एवं उसके अन्य साथी खगेश उर्फ पुजारी पिता मिनकेतन दास उम्र 21 वर्ष साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 व अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया उम्र 43 वर्ष साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के साथ मिलकर रायपुर, महासमुंद व आसपास क्षेत्र में घुम घुमकर कई दोपहिया वाहन को चोरी करना बताया।

वस्तु स्थिति से पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेन्द्र सिंह को अवगत कराया जिनके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना सरायपाली पुलिस एवं सायबर सेल के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही कर 03 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे चोरी के दोपहिया वाहनों को जप्त किया.

पुलिस ने चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 28 वर्ष निवासी मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के बाड़ी से कुल 14 दोपहिया वाहन, खगेश उर्फ पुजारी पिता मिनकेतन दास उम्र 21 वर्ष निवासी नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के पीछे पैरावट से कुल 11 दोपहिया वाहन, तथा अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया उम्र 43 वर्ष निवासी नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के पीछे बाड़ी से 06 दोपहिया वाहन व 02 नग एक्टिवा स्कूटी कुल 08 दोपहिया वाहन 03 आरोपियो से बरामद कुल 33 दोपहिया वाहन कीमती 30 लाख रूपये को बरामद किया.

उक्त आरोपियो को कब्जे से जप्त कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 05/23 धारा 41(1+4) जा0फौ0/379 भादवि का अपराध धारा के तहत कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के निर्देशन में अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि. प्रकाश नंद, प्र0आर0 डोलामणी भोई, अशोक बाघ, आर0 दिनेश बुड़ेक, राजेश बारीक, भुपेश प्रधान, योगेश यादव, विपिन सिदार, योगेन्द्र दुबे, छत्रपाल सिन्हा, कामता आवड़े, विजय जांगडे, सौरभ तोमर, सैनिक ईश्वर राणा, लालाराम कुर्रे एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें