मवेशियों की तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, 8 भैसा बरामद… - CG Sandesh

मवेशियों की तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, 8 भैसा बरामद…

धरसींवा। जिले से मवेशियों की तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। थाना प्रभारी धरसींवा द्वारा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान ग्राम तिवारिया पास माजदा वाहन क्रमांक CG04 एन व्ही 3112 में कुछ व्यक्ति मवेशी भरकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूर्य प्रकाश बंजारे उर्फ सूर्या तथा राकिब कुरैशी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से मवेशी परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई।



बता दें कि जिस पर उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पुलिस टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 8 नग भैसा तथा घटना में प्रयुक्त माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 133/2023 धारा पशु क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11, छ.ग. कृषक प.परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10, छ.ग. कृषक प.प. अधि. 1978 की धारा 47ए, 47सी ,48, 49, 52 एवं मो.व्ही. एक्ट 66/192 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें