तीर-कमान से किया भालू का शिकार, शव बरामद - CG Sandesh

तीर-कमान से किया भालू का शिकार, शव बरामद

कांकेर। जिले के दुधावा क्षेत्र के जंगल में भालू के शावक का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से भालू के शावक का शव बरामद किया गया है। मामला नरहरपुर थाना अंतर्गत दुधावा चौकी इलाके का है।


बताया जा रहा है कि रविवार की रात दो ग्रामीण तिजू और तिहारू दुधावा क्षेत्र के जंगल में शिकार के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ घूम रही है। उन्होंने इनमें से एक शावक पर तीर-कमान से वार कर दिया। 8 माह के शावक को 4 तीर लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों शिकारी उसके शव को लकड़ी से बांधकर अपने साथ ले जा रहे थे, लेकिन वन विभाग के एक कर्मचारी की नजर उन पर पड़ गई। वनकर्मी को देख दोनों शव को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। दोनों की शिनाख्त धमतरी जिले के कोरमूड गांव के निवासी तीजू और तिहारू के रूप में हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गांव में दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए शिकारियों ने पूछताछ के दौरान वन विभाग को बताया कि वे कमान जनजाति के लोग हैं और शिकार करना उनका पेशा है, इसलिए वो इसके लिए जंगल गए थे। भालू नजर आते ही उन्होंने तीर-कमान से उसका शिकार कर लिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें