महासमुंद : बाइक से गिराकर धमकाकर 4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिये 10 लाख 80 हज़ार रुपये
महासमुंद थाना क्षेत्र से 10 लाख 80 हज़ार की लूट की खबर सामने आयी है. 4 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल फर्म के मैंनेजर संजीव तिवारी को बाइक से गिराकर धमकाकर उससे पैसे लूटकर भाग गये. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
बिरकोनी औघोगिक क्षेत्र में स्थापित इकाई में परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल नामक फर्म के मैनेजर संजीव तिवारी ने शिकायत में बताया है की इकाई के स्वामी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने उसे फैक्टरी के कच्चे माल एवं लेबर वेतन इत्यादि के लिये बीस लाख रूपये 2 अप्रैल को दिया था. संजीव के पास पहले से भी 80,000/- रूपये इकाई में जमा था. रूपया देने के बाद उपाध्याय शाम करीब 5 बजे फैक्टरी से रायपुर अपने निवास के लिये निकल गये थे, उसके बाद संजीव अपने और कार्यो में व्यस्त हो गया था फिर संजीव ने कच्चा माल का भुगतान रूपया 5,51,000/- व्यापारी संजय बंजारे निवासी ग्राम नवागांव महासमुन्द को दिया. बाकि का रकम 449000 रूपये को फैक्टरी के अलमारी में रख दिया. उसके उपरांत संजीव अपने और रजिस्टर लेन-देन खर्चा का हिसाब बनाने में व्यस्त हो गया था।
रात लगभग 8:55 बजे संजीव अपने घर जाने के लिये निकला. संजीव के पास 10 लाख 80 हजार जो 500-500 के नोट थे. नोट को काले रंग के बैग में रखकर अपने निवास त्रिमुर्ति कॉलोनी मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्र. CG06 PA 3244 पर महासमुन्द की तरफ जा रहा था तभी रात करीब 09:15 बजे साराडीह मोड़ से पहले 2 बाईक सवार 4 लोग जो मुंह में गमछा बांधे हुये थे. चारों ने रास्ता रोककर संजीव को बाईक सहित गिराकर धमकाते हुये बैग में रखे 10 लाख 80 हजार रूपये को छीनकर महासमुन्द की ओर अपनी बाईकों से भाग गये. बैंग में उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस एवं फैक्टरी के कागजात भी रखे थे.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 34-IPC, 392-IPC के तहत अपराध कायम किया है.