बेरोजगारी से तंग आकर परेशान युवक ने की आत्महत्या... - CG Sandesh

बेरोजगारी से तंग आकर परेशान युवक ने की आत्महत्या...

कोरबा। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार को पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था और सुबह ही काम की तलाश में घर से निकला था। हालांकि उसके आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई गई है कि बेरोजगारी के चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा-कोरबा मार्ग स्थित एक पुलिया के नजदीक पेड़ से एक युवक का शव मंगलवार को लटका हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त करवाई। युवक की पैंट की जेब से मिले नंबर पर कॉल किया गया तो पता चला कि शव हरदी बाजार क्षेत्र के नेवसा निवासी सेहतर विश्वकर्मा का है। वह काम की तलाश में हर्दी गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ तो वह लौट गया। सेहतर पेशे से चालक था, लेकिन काफी समय से बेरोजगार था।

चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि, रोजगार की व्यवस्था ना होने और जीवन यापन में हो रही मुश्किल के कारण सहेतर विश्वकर्मा ने जान दी है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आ गए इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस करेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें