पति ने पत्नी की साड़ी से गला दबाकर की हत्या - CG Sandesh

पति ने पत्नी की साड़ी से गला दबाकर की हत्या

बालोद. जिले के पुरुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति का गैर महिला से संबंध होने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की साड़ी से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह मामला बोरिदकला गांव का है.

हैवान पति ने जरा भी पत्नी पर रहम नहीं किया और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. त्यारे पति के भाई ने रात 2 बजे थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. इसके बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने हत्यारे पति सुरेश ढीमर पिता बोधी राम ढीमर उम्र 28 वर्ष ग्राम बोरीदकला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें