BREAKING : जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन, गृह मंत्री ने किया श... - CG Sandesh

BREAKING : जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन, गृह मंत्री ने किया शोक व्यक्त

दुर्ग। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन हो गया है। बता दें कि कल हार्ट अटैक आने के बाद रायपुर के निजी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से आज इनका निधन हो गया।

 


बताया जा रहा है की उन्हें अचानक हार्टअटैक आया है, जिसके बाद चन्दू लाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरु नगर में ईलाज का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति बेहद गभीर होने पर उन्हें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राजधानी रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल रवाना किया गया था।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर लिखा – बेहद दुखद ख़बर…श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत-दुर्ग, हमारे बीच नहीं रही. उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें