नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, ओरछा मार्ग पर पेड़ गिराकर किय... - CG Sandesh

नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, ओरछा मार्ग पर पेड़ गिराकर किया जाम

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित इलाके से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां पर नक्सलियों ने नारायणपुर ओरछा के मुख्यमार्ग को बटूम के पास बीच सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया है और साथ ही पत्थरों को बीच मार्ग में रख दिया है। जिससे आवजाही बंद हो गया है।

 


आज सुबह से ही नारायणपुर नक्सलियों ने उत्पात मचा रख्खा है। नारायणपुर और ओरछा के मुख्यमार्ग आवागमन बाधित कर दिया है। आज ओरछा का साप्ताहिक बाजार लगता है। सुबह से ही व्यापारी अपने वाहनों में बाजार के लिए निकले थे, की ओरछा से पहले ही नक्सलियों ने रास्ता बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं प्रतिदिन जिले में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिससे लोगों में अपनी खौफ बना रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें