महासमुंद : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवार... - CG Sandesh

महासमुंद : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का हुआ सर्वेक्षण

महासमुंद : शनिवार 1 अप्रैल से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। यह जानकारी अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण का काम सरायपाली में 5,098 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार पिथौरा में 4575, महासमुंद में 4224, बसना में 3030 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 2768 परिवारों का सर्वेक्षण टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद बीते 1 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुभारम्भ हुआ था। जिले के विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणा इलाकों से इसका शुभारम्भ किया था। महासमुंद जिले में 2,84,540 ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों का सर्वेक्षण का काम किया जाना है। इसमें बागबाहरा के 53,833, बसना के 54,046, महासमुंद के 58,875, पिथौरा के 64,862 और सरायपाली विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के 52,924 परिवार शामिल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें