खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की दर्दनाक मौत

कवर्धा | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है. जिले में एक भयानक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग के दशरंगपुर के पास हुआ है. बाइक में सवार तीनों युवक बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रहे थी. उसी दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए हैं. हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही दोनो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक कमलेश टंडन और संतोष सोनकर बेमेतरा के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें