सांकरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सांकरा : 6 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गयी. NH-53 रोड़ पर ग्राम नारायणपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. मृतक के बेटे सम्पत लाल बारिक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायत के मुताबिक, 6 अप्रैल को सुबह करीबन 10 बजे उसके पिता पुनित राम बारिक घर से अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 4624 से ड्यूटी के लिये भंवरपुर के लिए निकले थे. 
NH 53 रोड ग्राम नारायणपुर के पास पहूंचे थे, उसी समय पीछे तरफ से कोई अज्ञात वाहन चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पुनित के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर मौके से भाग गया. पुनित राम के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.