7 साल की उम्र में मां ने लिया था गोद , नाबालिग बेटी ने फांसी... - CG Sandesh

7 साल की उम्र में मां ने लिया था गोद , नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 12वीं पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका जब 7 साल की थी, तब उसे अधिवक्ता अनीता चाको ने गोद लिया था।

 


16 साल की नाबालिग ने गुरूवार को अपने घर में फांसी लगाई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। मृतका की मां जब घर पहुंची तो उन्हें लड़की का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। छात्रा को फंदे से उतारकर परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने छात्रा की मां अधिवक्ता अनीता चाको का बयान दर्ज किया है। छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। बताया गया कि अधिवक्ता अनीता चाको ने शादी नहीं की है, इसलिए उसने बच्ची को बाल कल्याण समिति से 8 साल पहले गोद लिया था। घर में केवल मां-बेटी ही रहते थे, साथ ही उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर 5 कुत्ते भी पाल रखे थे। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें