बसना : भाजपा युवा मोर्चा गढ़फुलझर द्वारा की गई मंदिर परिसर क... - CG Sandesh

बसना : भाजपा युवा मोर्चा गढ़फुलझर द्वारा की गई मंदिर परिसर की सफाई

बसना: भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में युवा मोर्चा के द्वारा मंदिर परिसर की सफाई की गई इसके साथ ही जरुरतमंदों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के अध्यक्ष माधव साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मण्डल महामंत्रीद्वय प्रहलाद साहू नरेन्द्र साहु, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, उपाध्यक्षद्वय सुंदरमणी मिश्रा, कमलचंद प्रधान, कोषाध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर, मण्डल मंत्री देवप्रसाद चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के लक्ष्मीनारायण आर्य,अजय बारीक, ओमप्रकाश साहू,सियालाल रनबिरा, राजेन्द्र साहू,विजय पांडे, प्रमोद प्रधान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें