पिथौरा : महिला से मारपीट; कोटवार, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज
पिथौरा थाने में एक महिला ने कोटवार, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ गली गलौज कर डंडा से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है.
रामसागरपारा वार्ड नं 05 पिथौरा निवासी राजिम केतवास ने पुलिस को बताया कि ग्राम मेमरा में उसका मकान है, जिसे नया निर्माण करने के लिये तोड़ी थी, जिसका मलबा उसी जगह पड़ा हुआ था. वह मलबा लेने के लिये 5 अप्रैल को दोपहर करीब 02 बजे गई थी. राजिम के टूटे हुए मकान के जगह में गांव का कोटवार विपिन और उसकी पत्नि प्रभासिनी झोपड़ी बनाकर रह रही थी. राजिम बोली कि थाना पिथौरा में इसकी शिकायत दर्ज है, मना किया गया है, कार्यवाही पूर्ण होते तक कोई नया निर्माण इस जगह पर नही होगा. जिसके बाद वे अश्लील गाली-गालौज करने लगा.
राजिम द्वारा कोटवार विपिन, उसकी पत्नि प्रभासिनी और बेटी को मना करने पर सभी लोग एक राय होकर तू यहां से भाग नहीं तो तुझे जान से मार देंगे कहकर डंडा से मारपीट किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.