पिथौरा : घर के सामने से पत्रकार की मोटर सायकल चोरी
पिथौरा के एक पत्रकार के घर के सामने से मोटर सायकल चोरी हो गयी. पत्रकार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
वार्ड नं 04 पिथौरा निवासी पत्रकार जाकिर कुरैशी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 6 अप्रैल को वह अपने मोटर सायकल प्लेटिना से सामान खरीदने बाजार पिथौरा गया था. शाम करीब 05:45 बजे वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GH 0655 से घर आया मोटर सायकल को घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर गया. करीब 15 मिनट घर में रूकने के बाद जब वे बार चौक जाने के लिये घर के बाहर निकला तो उनका मोटर सायकल घर के सामने नही था. आसपास पूछताछ, पता तलाश किया पता नहीं चला. कोई अज्ञात चोर उनकी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GH 0655 कीमती 35,000 रूपये को चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें