सरायपाली : छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का सम्मान समारोह 12 अप्... - CG Sandesh

सरायपाली : छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का सम्मान समारोह 12 अप्रैल को, प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार बघेल होंगे शामिल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के तत्वाधान में आगामी 12 अप्रेल को छत्तीसगढ़ मिडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक पारित होने पर आभार एवं महासम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के पदाधिकारी शरिक होंगे। 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला ,सरायपाली ,झिरमीला में आयोजित उक्त समारोह में मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार बघेल विशेष रूप से शरीक होंगे । छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के महासमुंद जिलाध्यक्ष छायाकांत भट्ट के अध्यक्षता मे आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नंदकुमार बघेल छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष,, महासमुंद जिला से क्षेत्रिय विधायक किस्मत लाल नंद उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के प्रदेश महासचिव अखिलेश रात्रे, छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद भोई के साथ ही अन्य प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शरीक होंगे।

इस समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ पत्रकार जगत की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जो गंभीरता बरती है इसके लिए छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन आभारी हैं । उन्होंने कहा कि देश व समाज का दर्पण पत्रकारिता जगत को पत्रकार सुरक्षा कानून से एक कवच मिली है ‌‌‌‌‌‌, इसके चलते पत्रकार अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए स्वतंत्र एवं निर्भिक रूप से लोकतंत्र के विश्वास के अनुरूप दायित्व का निर्वहन करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें