सरायपाली : दोना पत्तल दुकान में घुसकर डब्बू सेन ने किया गाली-गलौज, एफ आईआर दर्ज
सरायपाली। उड़िया पारा गुरुनानक चौक के समीप स्थित एक दोना पत्तल दुकान में वार्ड नंबर 10 के एक व्यक्ति के द्वारा जबरन घुसकर दुकान खाली करवाने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है,जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 451,294,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार आशिक हुसैन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है,कि उड़िया पारा गुरुनानक चौक के पास उनका दोना-पत्तल का दुकान है जहॉ विगत 24 मार्च को रात्रि 8:00 बजे केसरी नंदन सेन उर्फ डब्बू सेन के द्वारा जबरन घुसकर दुकान को खाली करने का धमकी देते हुए अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। दुकान खाली नहीं करने पर झूठे केस में फंसा देने की बात कही,और कहा कि तुम लोग क्या व्यापार करोगे,व्यापार करने नहीं बल्कि कबाड़ बिनने के योग्य होने कि बात कहते हुये सार्वजिक रूप से अपमानित किया। वे स्वयं को मानव अधिकार निगरानी समिति का सदस्य बताते है, और दुकान के साझेदार राजेश आहूजा के करीबी रोमी सलूजा को आए दिन दुकान खाली करवाने कि धमकी दिए जाने कि बात कही।जिस पर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी डब्बू सेन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है।