अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार के द... - CG Sandesh

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार के द्वारा एनसीडी कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम केना से किया गया

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार के द्वारा विकासखंड सरायपाली के ग्राम केना से गैर संचारी रोग( ब्लड प्रेशर, शुगर व कैंसर स्क्रीनिंग )घर-घर सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया l एसडीएम ने बताया कि सर्वे से प्राप्त केसेस का इलाज स्थानीय हेल्थ वैलनेस सेंटर में किया जाएगा एवं क्रिटिकल केस को सीएचसी सरायपाली एवं मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय महासमुंद में इलाज किया जाएगा शासन यह चाहता है कि बिमारी से पीड़ित व्यक्ति का गंभीर स्थिति में पहुंचने के पूर्व ही उनका समुचित इलाज किया जाना है जिसका एक पहल के रूप में विकासखंड सरायपाली में किया जा रहा है। आगे बीएमओ डॉक्टर बी बी कोसरिया ने बताया कि गैर संचारी बीमारियां लाइफ स्टाइल वाले बीमारियां हैं ब्लड प्रेशर मरीज को नियमित दवाइयां लेते रहना है यदि 2 दिन से ज्यादा तक कोई मरीज दवा ही नहीं लेता है तो उसे लकवा हृदयाघात होने की संभावना बढ़ जाता है। 

इस कार्यक्रम में सरपंच नरेश प्रधान, उपसरपंच जयप्रकाश पटेल ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ,बीपीएम शीतल सिंह , आरएमए धाम बाबू कुर्रे ,सुपरवाइजर सुरेश पटेल, सीएचओ शिल्पी साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक देवकी साहू समस्त मितानिन उपस्थित रहे। एचडब्ल्यूसी केना में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों के बेहतरीन कार्य के लिए उन्हे एसडीएम सरायपाली द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें