सरायपाली : धारदार फरसा लेकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : धारदार फरसा लेकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने धारदार फरसा लेकर अपने घर वालो तथा मोहल्ले वालों को मारने के लिए दौड़ाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 10 अप्रैल को सरायपाली पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर सरायपाली निवासी सदानंद मिरी अपने हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर अपने घर वालों तथा मोहल्ले वालों को मारने पीटने की धमकी देकर लहराते हुये मोहल्ले में आतंक मचाया हुआ है. कभी की अप्रिय घटना कारित कर सकता है.

सूचना के बाद पुलिस वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर सरायपाली पहुंची, जहाँ आरोपी सदानंद मिरी अपने हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा धमका रहा था. उसे समझाने का प्रयास किया गया. नहीं माना तो किसी तरह से आरोपी को काबू में कर आरोपी के कब्जे से बांस का बेट लगा हुआ लोहे का धारदार फरसा, फरसा की लंबाई 5.10 सेमी व चौडाई 8 इंच, लकडी बेट की लंबाई 24.05 सेमी को जप्त किया गया.

आरोपी सदानंद मिरी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध अजमानतीय होने से परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर स्वास्थ परीक्षण कराकर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया. आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें