महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संप... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न

महासमुंद : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के महानदी कक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा एवं विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा हुई। बैठक में जल जीवन मिशन की दो रेट्रोफिटिंग, 10 सिंगल विलेज, 18 स्टील स्ट्रक्चर और एक डायरेक्ट पंपिंग योजनाओं के लिए ऑनलाइन आमंत्रित निविदाओं मे प्राप्त हुई न्यूनतम निविदा दरों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एस. आलोक सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें