महासमुंद : राज्य सरकार के फ्लैगशिप के सभी कार्यों को तन्मयता... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य सरकार के फ्लैगशिप के सभी कार्यों को तन्मयता के साथ पूरा करें - कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना, उनकी प्रगति और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं की कि गई कार्यवाही और प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा सामाजिक़, आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान अब तक किए गए सर्वेक्षण की जानकारी ली और कहा कि सर्वेक्षण का काम समय पर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता के तहत ऑनलाइन भरे जा रहे आवेदनों का किए जा रहें सत्यापन की जानकारी ली। इसके साथ ही राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्राप्त हुए आवेदनों के बारे में भी पूछा। बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में राज्य सरकार के फ्लैगशिप के सभी कार्यां को तन्मयता के साथ पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप की सतत मॉनिटरिंग और समीक्षा उच्च स्तर पर की जाती है। इसलिए इस कार्य को शासन की मंशानुरूप समय पर करें। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से गोबर खरीदी व रिपा के कार्यां का भी ब्यौरा लिया।

सीईओ पंचायत एस. आलोक ने गोबर खरीदी की जानकारी देते हुए कहा कि सचिव हड़ताल के कारण हमारा जिला गोबर क्रय में पीछे है। उन्होंने सभी सीईओ जनपद से कहा कि अपने क्षेत्र के गौठानों में जाएं और शत-प्रतिशत गोबर खरीदी करवाएं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को भी कहा कि नगर पालिका क्षेत्रों में हड़ताल नहीं है फिर भी गोबर खरीदी का कार्य बुहत धीमी है इसमें तेजी लाया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि आने वाले माहों में विधानसभा निर्वाचन है। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। क्षीरसागर ने नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्ग फीट अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन में और तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्यां में डीएमएफ का मोनो अवश्य लगाएं। विभिन्न मद से स्वीकृत अप्रारम्भ कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बारी-बारी से उन्होंने समय-सीमा के प्रकरणों और उनके निराकरणों की जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें