सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, बताया किस... - CG Sandesh

सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, बताया किस तारीख को करेगा मर्डर

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर झटका देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में सलमान खान को धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन अब एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने इस बार अटैक की तारीख भी बताई है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल

सलमान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल सोमवार रात 9 बजे आया। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



हाल ही में ली बुलेटप्रूफ कार

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) ने लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच अपनी कार कलेक्शन में नई बुलेट प्रूफ गाड़ी शामिल कर ली है। बीते दिनों से उन्हें बैक टू बैक इन दिनों धमकियां मिली हैं। बीते महीने एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है, जो कि विदेश से इंपोर्ट हुई है। सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी (Nissan Patrol SUV) को अपने गाड़ी के काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है।

सलमान की सुरक्षा को लेकर बीते महीने से ही लगातार पुलिस सतर्कता बरत रही है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी भरे ईमेल के बाद उनके निवास गैलेग्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस धमकी को ध्यान में रखते हुए उनके फैंस को भी इन दिनों उनके घर के आसपास खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें