जल्द करें आवेदन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त प... - CG Sandesh

जल्द करें आवेदन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। एकीकृत बाल विकास परियोजना नांदघाट अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नारायणपुर-1 एवं तारपोंगी-1 में कार्यकर्ता तथा गिधवा-1, चिचोली-1, ग्राम पंचायत लोहड़ंगिया के दुधिया, अमोरा-1, ग्राम पंचायत मेढ़की के कुरवा, ग्राम पंचायत बिनैका के लालपुर एवं नगर पंचायत मारो के सोनिका पारा में कार्यकर्ता के रिक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।



वर्तमान में इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवानिवृत हुए एवं त्याग पत्र देने तथा मृत्यु की दशा में रिक्त 7 सहायिका एवं 2 आगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निर्धारित निर्देश एवं मापदंडों के अनुसार नियमानुसार भर्ती किया जाएगा। भर्ती हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि 25 अप्रैल 2023 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नांदघाट (अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक छात्रावास के पास) में कार्यालयीन समय 10ः00 से 5ः30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में आवश्यक अर्हताओं की जानकारी परियोजना कार्यालय नांदघाट से प्राप्त की जा सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें