ग्राम बीरनपुर में 06 लोगों की कथित मृत्यु की खबर भ्रामक, 02 ... - CG Sandesh

ग्राम बीरनपुर में 06 लोगों की कथित मृत्यु की खबर भ्रामक, 02 लोगो की ही हुई है मृत्यु

कुछ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर बीरनपुर ग्राम में 06 लोगों की कथित मृत्यु की अफ़वाह फैलायी जा रही है। जो की भ्रामक है। वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बीरनपुर में 02 व्यक्तियों का शव पुलिस द्वारा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम में सत्यापन कराये जाने पर ग्राम से किसी व्यक्ति के ला पता होने कि सूचना नहीं है। 

कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने आमजनों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक खबरों पर बिना सत्यापन के विश्वास ना करे और ना ही इसे फ़ॉरवर्ड करे। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलीसेला ने कहा है कि इस तरह के अफ़वाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें